भाजपा की जनसंवाद वर्चुवल रैलीमें नगरी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया




नगरी।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में जनसंवाद वर्चुवल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं म. प्र.के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छ.ग. के प्रभारी डा.अनिल जैन,राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद  सरोज पांडे,राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया।कार्यक्रम में नगरी क्षेत्र से पूर्व विधायक  पिंकी शिवराज शाह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा राजेन्द्र गोलछा, भाजपा नेत्री आरती गुप्ता ने भी भाग लिया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने