नगरी अंचल में भी मनाया गया 74 वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

 



नगरी ।अंचल में भी 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां फिजिकल डिस्टेंस और गाइडलाइन का ख्याल रखा गया।

व्यवहार न्यायालय  में न्यायाधीश आस्था यादव ने किया ध्वजारोहण--
स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में व्यवहार न्यायालय नगरी में न्यायाधीश आस्था यादव ने सादे समारोह में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कोरना योद्धाओं का सम्मान किया गया । व्यवहार न्यायालय नगरी में सुशीला नाहटा द्वारा वाटर कूलर प्रदान किया गया उनका भी सम्मान किया गया। उक्त जानकारी अधिवक्ता अभिषेक जैन ने दी।


वार्ड पार्षद 2 सभापति निर्माण समिति नपं नगरी सुनील निर्मलकर ने जंगल पारा स्कूल और तुमबहारा आंगनबाड़ी में ध्वजारोहण किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विकास बोहरा, दिनेश तिवारी, संकुल प्रभारी लोचन साहू, रोशन शांडिल्य, स्कूल स्टाफ किरण गंजीर, मेनका सोम, शबाना खान, सोम मेडम,  कर्मचारी बिराजो बाई नेताम, 
अश्विन बाई यादव, बिमल यादव, अश्वनी साहू, सतीश यादव, कैलास यादव, गणेश मरकाम, विष्णु मरकाम, पंचू राम, चैतू नेताम, इंदल मरकाम, पुनीत मरकाम, शम्भू वट्टी, अजय ध्रुव, पिंकेश्वर नेताम, राजेश कुमार नेताम, गणपत गोंड, सोमन नेताम टांडे सर, तारजान साहू उपस्थित रहे।



महात्मा गांधी की  प्रतिमा का अनावरण 
ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम छिपली मे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत मे सरपंच संत नेताम ,गांधी चौक में ग्राम पटेल मनहरण साहू ,ब्यपारी चौक में भूषण साहू, शहीद चौक में मदन सिह पटेल माध्यमिक शाला मे मुक्तेश्वरी सोम, प्रायोगिक प्राथमिक शाला मे हेमपुष्पा साहू तथा नवीन प्राथमिक शाला जंगल पारा मे टिकेश साहू ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भब्य प्रतिमा का अनावरण किया गया 
 
इस अवसर पर हृदय साहू, गणेश राम नागर्ची त्रिभुवन बिसेन उपसरपंच  राधा बाई ध्रुव घेवरचंद साहू भानुराम साहू दयाराम कश्यप उभेलाल नवरंग पंचगण शांतनु कोषरे गुरूप्रसाद साहू उत्तम कुर्रे गुपेश नवरंग खेदूराम सोम आशबाई ध्रुव टिकेश नवरंग यतींद्र ध्रुव हेमन्त ध्रुव तोषण कश्यप छन्नुलाल नेताम रूखमणी कोषरे सोनिया सेवई आशमोतीन जांगडे चंद्रिका कुर्रे भारती सेन सरोज साहू रेखा बाई ब्रह्म दुलेश्वर नवरंग उर्वशी कांशी केशरी कश्यप उमेश सोम देवकांत गजपाल इंदिरा बनपेला शिवशंकर कुर्रे लोकेश टंडन पंचायत सचिव विनोद नाग सहित  ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने बजरंग चौक नगरी एवं पूर्व विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया।भारतीय जनता पार्टी  नगरी मंडल द्वारा बजरंग चौक नगरी में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस दौरान मप्र के पूर्व मंत्री एवं मंडला के पूर्व विधायक शिवराज शाह,सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिला महामंत्री प्रकाश बैस,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा,जनपद अध्यक्ष  दिनेश्वरी नेताम,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा,महामंत्री द्वय रामगोपाल साहू,हृदय साहू,कमल डागा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव,कुमार नायर,बलजीत छाबड़ा,अशोक संचेती,भावेश चोपड़ा,सुरेश साहू,अनिरूद्ध साहू,दुर्गेश साहू,अश्वनी निषाद,ललिता साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी में 15 अगस्त के उपलक्ष में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के प्रमुख विकल गुप्ता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष गुलाब भारती, समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता, संस्था के प्राचार्य एसआर सिन्हा,  वनमाला साहू, सुनीता कश्यप, टिकेश्वर साहू, हिरवानी सर, प्रेमलता साहू,  अनीता कश्यप, एस वर्मा, डी मोहन, कुमारी राज नंदिनी साहू, कुमारी सीबा खान, कुमारी ज्योति साहू, संगीता साहू, सा दिया मिर्जा,भरत लाल यादव मौजूद थे।


 वार्ड क्रमांक 11 नगर पंचायत नगरी दैनिक बाजार  मे पार्षद  पूनम बलजीत छाबड़ा नगर  जनप्रतिनिधि के नाते ध्वजारोहन किया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने