सद्भावना दिवस पर कलेक्टोरेट, एसपी ऑफिस, निगम कार्यालय में कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

 


 धमतरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 


इसी तारतम्य में कलेक्टोरेट के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मास्क पहनकर तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए  11.00 बजे जिला कार्यालय परिसर में सद्भावना शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेदों को बातचीत व संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर डी.सी. बंजारे,अर्पिता पाठक सहित कर्मचारीगण ने सद्भावना दिवस की शपथ ली।


एसपी एएसपी ने दिलाई शपथ

    पुलिस अधीक्षक ने सद्भावना दिवस मनाये जाने के उद्देश्य को बताते हुए शपथ दिलाई गई कि हम सभी जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषाओं का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे एवं क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच बिना किसी प्रकार के मतभेद बातचीत संवैधानिक माध्यम से सुलझाने एवं सद्भाभाव को बढ़ावा देना है।इस सद्भावना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर सहित पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगम में भी शपथ

सदभावना दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी कार्यालय में स्पीकर अनुराग मसीह, सहायक अभियंता एस. आर. सिन्हा  रवि सिन्हा द्वारा निगम के पार्षदों एवम अधिनस्थ सभी अधिकारी,कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने