बोरझरा में युवाओं ने निकाली मोटरसाइकल रैली,मंदिरों,घरों मे जलाये गए दीये





राजेश रात्रे
भखारा।राम मंदिर शिलान्यास की उत्सव की छटा गांव गांव में फैली है।जंहा एक ओर पुरा भारत देश और दुनिया आज राम मय हो गया था।वंही ग्रामीण क्षेत्र इससे अछूता कैसे रह सकता था समूचा गांव भगवा रंग में रंगा हुआ था।

लगभग पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद आज रामलाल के मंदिर का शिलान्यास होने से गांव - गांव अयोध्या सा प्रतीत होने लगा।बोरझरा में राम मंदिर का शिलान्यास होने के अवसर पर गांव के युवाओं ने गलियों में बाइक रैली निकाल कर दोनों हाथो में भगवा ध्वज लिए  जय श्री राम का जयकारा लगते हुए गली भ्रमण किया और गांव के सभी मंदिरों देवी देवतओं में नारियल तोड़ पूजा अर्चना की।तत्पश्चात गांव के मुख्य मंदिर में श्री राम की आरती किया गया और श्री राम के आदर्शो को आत्मसात करने का आव्हान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष केशव राम साहू,उप सरपंच महेश साहू पूर्व सरपंच डोमार सिंह साहू,गिरवर साहू, शेषनारायण साहू,नारायणलाल सिन्हा,निर्मल साहू मोहन साहू, झरेंद्र साहू व ग्रामवासी सामिल हुए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने