जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ पूरा देश, कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भूमिपूजन






डेस्क।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कुछ ही देर में होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।लगभग 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में  12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। मंच पर पीएम मोदी के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महंत नृत्य गोपालदास उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली से विशेष विमान से रवाना हुए। 

कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। अयोध्या में कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त। होटल्स में सघन चैकिंग अभियान। कोई भी बाहरी व्यक्ति 1 किमी के दायरे में नहीं। गैर आमंत्रित लोगों को बाहर किया गया। अयोध्या के बाहर और भीतर कई नाके बनाए गए हैं जहां हर गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। बाहर से किसी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं है।

राम जन्मभूमि पूजन की धूम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोग वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल के बाहर इक्ट्ठे हुए और उन्होंने अपने ही अंदाज में अयोध्या में होने वाले शिलान्यस कार्यक्रम के लिए अपनी खुशी जाहिर की है। 

आज भगवान राम लला को हरे रंग और भगवा रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां की यात्रा अयोध्या के लिए बहुत ही गर्व का पल है। हम  मोदी जी को एक पगड़ी, चांदी के मुकुट और रामनामी छपे शॉल को भेंट करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में तीन घंटे का प्रवास

-5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान।
-9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान।
-10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग।
-10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान।
-11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग।
-11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन।
-12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम।
-10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन- पूजन।
-12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण।
-12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ।
-12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।
-2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान।
-2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने