आमगांव की पहाड़ी में फिर एक बार तेंदुए की दस्तक, 4 बकरियों को बनाया निशाना



 नगरी।नगरी क्षेत्र में तेंदुए द्वारा शिकार करने की घटना मिलती रही है ।कुछ दिन पहले ही एकावारी के जंगल मे तेंदुए ने बड़ी तादाद में बकरियों को अपना शिकार बनाया था ।एक बार फिर आमगांव के पहाड़ी में तेंदुए की चहलकदमी की खबर  है।

आमगांव में गड़ियाबाब के नाम से प्रचलित पहाड़ी पर तेंदुए ने चार बकरियों को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अघनुराम यादव, शत्रुघन यादव और फरसु सोरी बकरी चराने गड़ियाबाब पहाड़ी पर गए थे तभी सुबह 11 बजे के आसपास घूमते चार बकरियों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया ।हमले में तीन बकरियों की घटना स्थल पर मौत हो गई है।  एक बकरी घायल हो गई थी चिकित्सकों द्वारा उपचार किये जाने पश्चात बकरी के ठीक होने की जानकारी मिली है। तेंदुए की फिर एक बार आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। 


 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने