अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

                           

जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय  वृद्धजन दिवस पर  सुरक्षित दादा  दादी - नाना नानी  अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इन्द्रजित चन्द्रवाल ने किया ।  इस अवसर पर  वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

                                        

वृद्धजन दिवस पर  आस्था निकुंज वृद्धाश्रम, धरमपुरा, तथा आषा भवन स्नेहगिरी मिषनरी सिस्टर्स,ग्राम नकटीसेमरा, में कार्यक्रम किया गया ,उक्त कार्यक्रम  मुख्य अतिथि  मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  जिला पंचायत, जिला बस्तर के सानिध्य में किया गया ।  कमजोर प्रतिरक्षावाले चयनित वरिष्ठजनों को उनकी आवश्यकता को दृष्टिगत  रखते हुए श्रीफल, च्यवनप्राष तथा सॅंनीटाजर, भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया गया ।  कार्यक्रम के तहत लगभग 50 वरिष्ठजनों को वृद्धाश्रमों में तथा लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों ने   परियोजना निदेशक अशोक पाण्डे के सहयोग से आनलाईन के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया ।  सभी वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल,च्यवनप्राष तथा सॅंनीटाजर, भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया गया । मदर एन.जी.ओ बस्तर सामाजिक जन विकास समिति के सहयोग से संचालित कार्यक्रम ’’सुरक्षित दादा दादी नाना नानी ’’ अभियान कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ भी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के द्वारा सम्पन्न की गयी । 

कार्यक्रम में कोविड 19 का प्रोटोकाल पूर्ण रूप से पालन करते हुए सम्पन्न कराया गया । कार्यक्रम   उप संचालक,समाज कल्याण वैशाली  मरडवार के देखरेख  में  सफलतापूर्वक किया गया, कार्यक्रम में   क्षमा शर्मा, अधीक्षक, षासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विघालय, रवीकांत कुभकार,परीवीक्षा अधिकारी, तथा अन्य कर्मचारी गण के सहयोग से सम्पन्न हुआ ।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने