सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल, एक लड़की सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

                      

                                48 घंटे में राजनांदगांव जाकर पकड़ा अज्ञात आरोपी को


भूपेंद्र साहू

धमतरी।सोशल मीडिया में नाबालिक लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक लड़की सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम और फर्जी तरीके से बनाए व्हाट्सएप आईडी के माध्यम से सिहावा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो वायरल किया गया था। जिस पर थाना सिहावा में 17 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294 354ग,509बी आईपीसी, 67, 67बी आईटी एक्ट और 12, 14 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



 मामला गंभीर व महिला संबंधी होने से एसपी बीपी राजभानु एएसपी मनीषा ठाकुर के मार्गदर्शन पर निरीक्षक विनय कुमार पम्मार थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर राजनांदगांव पहुंचकर प्रकरण के कायमी के 48 घंटे में ही मुख्य आरोपी हर्षित वैद्य 21 वर्ष पिता महेश कुमार वैद्य निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव को हिरासत में ले लिया। प्रकरण के अन्य दो आरोपी कैलाश यादव 19 वर्ष पिता निरंजन यादव नगरी और रेनू बघेल 19 वर्ष पिता रामाराव बघेल को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। इस प्रकरण में प्रयुक्त 4 मोबाइल सेट जब्त किया गया।



 इस कार्यवाही में निरीक्षक के साथ प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक आनंद कटकवार, हेमलाल ध्रुव, महिला आरक्षक आरती ध्रुव साइबर सेल के कमल जोशी, धीरज पटेल शामिल रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने