जमुना बाई लखोटिया पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में शहर के प्रबुद्धजन,समाज के लोग हुए शामिल



धमतरी।प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया की माता जी जमुना बाई लखोटिया का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।मंगलवार को सुबह 10 बजे  अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकली। शांति घाट में अंतिम संस्कार किया गया जहां शहर के प्रबुद्धजन व महेश्वरी समाज के लोग शामिल हुए।
जमुना बाई लखोटिया पिछले 2-3 दिनों से अस्वथ्य चल रही थीं। धमतरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मेजर अटैक आने के बाद उन्हें उपचार के लिए रविवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। वे राहुल लखोटिया, विशेष लखोटिया की दादी, देवेन्द्र राठी की सास तथा धर्मसेना के प्रदेश संयोजक सुबोध राठी की नानी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर छा गई।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने