दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच रही हाईवे पेट्रोलिंग

 




किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर सूचित करने समझाइश देकर किया गया प्रचार-प्रसार




धमतरी। पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु द्वारा यातायात के बढ़ते दबाव और राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है। 



 हाईवे पेट्रोलिंग 3 को ग्राम कोसमर्रा के पास मोटरसाइकिल एवं साइकिल के मध्य दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित साइकिल चालक हेम कुमार साहू को शासकीय अस्पताल गुजरा ले जाकर उपचार कराया गया तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया। इसी प्रकार हाईवे पेट्रोलिंग 2 को ग्राम कोलियारी चौक में दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अपने किट बॉक्स से प्राथमिक उपचार उपरांत 108 एंबुलेंस वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल रवाना किया गया। हाईवे पेट्रोलिंग 1 द्वारा ग्राम भाठागांव टर्निंग के पास सड़क किनारे गहरा गड्ढा होने व निर्माण कार्य चलने से दुर्घटना से बचाव हेतु सुरक्षात्मक पट्टी लगाया गया।



         वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए समय-समय पर मार्ग से लगे ग्रामों में आम जनता से मिलकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने एवं हाईवे पेट्रोलिंग के कार्यों के बारे में बताकर संपर्क नंबर देकर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर सूचना अविलंब देने समझाइश दिया गया। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन संबंधी पांपलेट वितरण किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक  सारिका वैद्य, यातायात प्रभारी  सत्यकला रामटेके, वाहन शाखा प्रभारी  बी.आर. सिन्हा एवं संबंधित थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को चेक कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने