" संविधान दिवस" पर कलेक्टोरेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारी,कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ



धमतरी 26 नवम्बर 2020।भारत का संविधान उद्देशिका पर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर  दिलीप अग्रवाल द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर  एच.एल.गायकवाड़ सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित रहे।




 26 नवम्बर संविधान दिवस  पर पुलिस अधीक्षक  बीपी राजभानू के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अरूण जोशी द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाज पंथ-निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



इसी तरह अन्य विभागों में भी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई


तहसील कार्यालय में एसडीएम मनीष मिश्रा और प्रभारी तहसीलदार ज्योति मासियरे ने शपथ दिलाई।


महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी के अधिकारी कर्मचारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी एमडी नायक द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर दृढ संकल्प दिलाया गया।


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीईओ रजनी नेल्सन ने शपथ दिलाई।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने