कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नगरी ब्लॉक संयोजक बने डोमार सिंह

  




नगरी ।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला धमतरी के जिला संयोजक मुकेश पांडेय,महासचिव एल आर मगर, प्रवक्ता खुमान सिंह ठाकुर ,नवीन चन्द्राकर जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ के विशेष उपस्थित में ब्लॉक नगरी के सभी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियो की उपस्थिति में 4 दिसम्बर को बी आर सी भवन नगरी के बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नगरी इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया 



जिसमे ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,उपाध्यक्ष रमेश भरेंवा, महासचिव  किशोर कश्यप,कोषाध्यक्ष महेंद्र बोर्झा,प्रवक्ता तीरथ राज अटल,महिला प्रतिनिधि  तारकेश्वरी साहू,लता केशरी बनाये गए है।फेडरेशन के ब्लॉक् संरक्षक हरीश पांडेय को बनाया गया है।इस दौरान जिला प्रतिनिधियो द्वारा जिला स्तर पर 11दिसम्बर के धरना प्रदर्शन रैली में ब्लाक भर से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति की अपील की गई।


इस बैठक में अपाक्स जिलाध्यक्ष बी पी चन्द्रा,कृपाराम मरकाम,नीरज सोन,सुरेश ध्रुव,उमेश साहू,एस श्रीमाली,डिकेश्वर,हरीश खत्री,अमित नागेश,परषोत्तम,अश्वनी कुमार,नरेश कुमार,वासु मरकाम,पी डी कुलतेश्वर, राजकुमार शील,सिधेश्वर साहू,वेदन राम साहू,कल्याण साहू,ओ मप्रकाश चंदनिया,दिनेश साहू,लोक सिंह नेताम,लोकेश्वर गंजीर,केशव नाग,योगिराज नेताम,गणेश बिसेन,लोकेश्वर ध्रुव सहित समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने