वृद्धजनों से मिलकरमहिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री ने जाना हाल जाना

 


गरियाबंद प्रदेश के महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री  अनिला भेंड़िया ने सियान सेवा सदन भिलाई में रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा। आज मंत्री श्रीमती भेंड़िया गरियाबंद जिले के दौरे पर थे। उन्होंने आकस्मिक रूप से गरियाबंद विकासखण्ड स्थित ग्राम भिलाई में सियान सेवा सदन में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल जाना।



 समाज कल्याण मंत्री ने भिलाई की वृद्धा बृजबाई और मथरा बाई से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनका स्वास्थ्य, खान-पान, साफ-सफाई और समस्या से संबंधित सवाल पूछे। इस पर बृजबाई ने कहा कि वे यहां पारिवारिक माहौल में अच्छे से रह रही है। उन्हें सुबह नास्ता, दोपहर भोजन, चाय और रात में भी भोजन मिलता है। हर सप्ताह डाॅक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करते है। नर्स द्वारा स्वास्थ्य संबंधी देखरेख किया जाता है। उन्होंने भी यहां की व्यवस्था को सराहा। मंत्री ने सबको साथ मिलकर खुश रहने की समझाईश दी। 



चर्चा के दौरान वृद्धजनों ने आश्रम तक सड़क मार्ग बनाने और पेयजल के लिए गर्म पानी हेतु मशीन लगाने की जरूरत बताई। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने प्रस्ताव बनाकर देने की निर्देश दिये। वहीं समाज कल्याण विभाग को स्थाई तौर पर आश्रम बनाने के लिए भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त इस संस्था को प्रेरक स्वयं सेवी संगठन द्वारा संचालित किया जाता है। संस्था के संचालक श्री रामगुलाम सिन्हा ने बताया कि यहां कुल 23 वृद्धजन रहते हैं। इन्हें शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप नियमित तौर पर स्वास्थ्य चेकअप और दवाई भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जे.आर.  चौरसिया, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक नरेन्द्र देवांगन, थाना प्रभारी वेदमति दरियो, सरपंच  मनीष ध्रुव, आदित्य लाम्बे एवं संस्था के कर्मचारी मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने