स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

 

 धमतरी।रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास  स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ,सभापति अनुराग मसीह एवं पार्षदों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे है अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये है। उन्होंने कहा था उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया।

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा स्वामी विवेकानंद जी का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है। जहां उन्होंने भारत व सनातन धर्म का इतनी संवेदनशीलता व गहराई से प्रतिनिधित्व किया था जिससे आज भी हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं।

सभापति अनुराग मसीह ने कहा स्वामी विवेकानंद अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, एमआईसी सदस्य,राजेश पाण्डेय, केन्द्र कुमार पेंदरिया,चोवा राम वर्मा, अवैश हाशमी,पार्षद सूरज गहरवाल, लोकेश्वरी सुरेंद्र साहू, एल्डरमेन सूर्या राव पवार लखन पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ,ईश्वर देवांगन,योगेश शर्मा,  बलवंत राव आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने