राजपुर में 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

 




पवन निषाद

मगरलोड।ग्राम पंचायत राजपुर में 72वा गणतंत्र दिवस ग्रामीणों ने  उत्साह पूर्ण मनाया।पंचायत भवन,विद्यालय प्रांगण,चौक -चौराहो में शान से तिरंगा झंडा फहराया।भारत माता व देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के छाया चित्र में पुष्प गुलाल अर्पित किए गए। 


शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला प्रांगण एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रीत बाई कंवर ने ध्वजारोहण किया।नवाडीह प्राथमिक शाला में उपसरपंच लीला बाई यादव ने,तिरंगा चौक में वरिष्ठ नागरिक मन्नू राम साहू ने,टिकरापारा चौक में वार्ड पंच शांति बाई ध्रुव ने,बढ़ई पारा में वार्ड पंच हेमंत ध्रुव ने शान से ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।

राष्ट्रगान गाकर ,भारत माता व वीर महापुरुषों की जयकारे लगाए।इस अवसर पर पूर्व सरपंच विजय यदु ,ग्राम प्रमुख देवनारायण सिन्हा,डॉ पुरूषोत्तम सिन्हा ,उपसरपंच प्रतिनिधि फग्गूराम यादव,पूर्व जनपद सदस्य करूणा यदु,पंच संतोष पटेल,फूलजी सिन्हा, रामसाय सिन्हा,लाला राम साहू,कीर्ति सिन्हा,चंपाबाई यादव,दुर्गा सिन्हा,सोमलता बंजारे,खेमिन सिन्हा,राकेश निषाद,यादराम साहू,हेमंत यादव, उमेश सिन्हा,ढालसिंह कंवर, दोनेश्वर सिन्हा,मुकेश दुबे,सोमनाथ यादव,कमल साहू,ऋषि निषाद,दुकाल ध्रुव, कमलेश यादव,किनिक कंवर, गंगाराम साहू,विष्णुराम कंवर,राजू निषाद, गुलशन कंवर,आनंद सिन्हा,रमेश गन्धर्व,सचिव गोविंदराम साहू ,प्रधानपाठक बीएल अग्निवंशी,वरिष्ठ शिक्षक विष्णु राम साहू,मोहन लाल साहू,सियाराम साहू,प्रमोद दर्शेना,शिक्षिका माहेश्वरी सिन्हा,हेमपुष्पा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता नेताम,केशरी निषाद, मितानीन ईश्वरी निषाद,अग्नि बाई पटेल आदि उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने