अंतरराष्ट्रीय विमान में यात्रा के दौरान विदेशी नागरिक की जान बचाने पर डाॅ. द्विवेदी सम्मानित

 


COVID-19 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों  के लिए डॉ. ए.के. द्विवेदी को सम्मानित भी किया गया 



इन्दौर। दुबई से मुम्बई आ रही फ्लाईट (EK500AMIRATES) में 4 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को रात करीब डेढ़ बजे स्टीवेन निवासी- बोस्टन (अमेरिकी) को हार्ट अटैक आ गया था। उक्त फ्लाइट में इन्दौर के होम्योपैथी डॉक्टर ए.के. द्विवेदी ने तत्काल सीपीआर देकर यात्री की जान बचायी थी। फ्लाईट के मुम्बई आने से पहले ही यात्री की हालत लगभग सामान्य हो गयी थी। 

स्थानीय प्रशासन द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में डाॅ. ए.के. द्विवेदी को इस सराहनीय उपलब्धि के लिये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही शहर में कोरोना COVID-19 के समय किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया।


विदित हो कि, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट लन्दन यूके में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय होम्योपैथी कान्फ्रेंस में भाग लेकर डॉ. द्विवेदी लन्दन से दुबई-मुम्बई होते हुये इन्दौर आ रहे थे। कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी को ‘स्टार ऑफ होम्योपैथी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

 

सह यात्रियों के मुताबिक फ्लाईट लगभग 35 हजार फीट की ऊँचाई पर दुबई व मुम्बई के मध्य उड़ान भर रही थी। मरीज यात्री की हालत गंभीर हो गयी थी, साथ में यात्रा कर रही उनकी पत्नि अत्यन्त घबरा गई थीं। मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन सामान्य रूप से 90 से 100 होना चाहिये जो 40 से 50 आ रहा था और हार्ट बीट रेट 70 से 80 के बजाय 30 से 40 रह गया। पल्स व हार्ट बीट रेट तेजी से कम हो रहे थे। डॉ. द्विवेदी द्वारा सीपीआर देने के बाद फ्लाईट में ही स्टीवन की स्थिति सामान्य हो गयी थी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने