प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोकोपाढ़ी का प्रथम कुरुद आगमन, विधानसभा स्तरीय युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।युवा कांग्रेस कुरुद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन रविवार को विश्राम गृह में रखा गया।जिसमें छग प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के प्रथम कुरूद आगमन पर साँधा चौक में आतिशबाजी व बैंड बाजे द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।तदुपरांत उन्हें सम्मान धान से तौला गया। बाईक रैली निकाली गई जो कि साँधा चौक से सरोजनी चौक होते हुए मुख्य मार्गो का भ्रमण कर पुनः विश्राम गृह पहुंची।


  विश्राम गृह में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि छग प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद कोको पाढ़ी थे।अध्यक्षता  अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने की।विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,जिला युका प्रभारी अजहर खान,आशीष द्विवेदी,पूर्व विधायक लेखराम साहू,छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू,कांति कंवर,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंह यादव,कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम चन्द्राकर,नीलम चन्द्राकर,हेमंत साहू,राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर पांडेय,रामप्यारे साहू ,जिला प्रवक्ता गिरीश साहू,कुलेश्वर देवांगन आदि थे।

    मंच को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास का वर्णन करते हुए इसे जनहित व देशहित में काम करने वाली पार्टी बताया।कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस के जज्बे और मेहनत को सलाम करते हुए उन्होंने इनकी गतिविधियों को सराहा।साथ ही कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए  सभी को पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए जुड़ने की बात कही।समय-समय पर आज सभी युवाओ को संगठन में जगह मिलने व अनुभवी लोगो को सम्मान देते रहने की बात कही। राजकुमारी दीवान ने युवा कांग्रेस के सँघर्ष और जज्बे को सलाम किया।

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कुरुद कांग्रेस में हमेशा से हर गतिविधियों में आगे रहने वाले सँघर्षशील दिवंगत नेता स्व. राजकुमार अग्रवाल को याद करते हुए नमन किया।साथ ही कार्यकताओं में जोश व उत्साह के साथ पार्टी के साथ जुड़कर काम करने की बात कही।नीलम चन्द्राकर में सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया।साथ ही पदाधिकारियो को संगठन के लिये जुड़कर कार्य करने की बात कही।पूर्व विधायक लेखराम साहू ने युवा कांग्रेस को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए एक मजबूत कड़ी बताया।छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू ने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर पूरे अनुशासन के साथ काम करने की बात कही।नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समर्पित और सँघर्षशील पार्टी है।कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संगठन शक्ति को मजबूत करने और संघर्ष करते रहने की बात कही।भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कांग्रेस पार्टी के मजबूत और आधार स्तम्भ रहे कार्यकताओं की तारीफ की।सभापति डुमेश साहू ने युवा कांग्रेस के सँघर्ष एवं संकल्प शक्ति से किए गए कार्य का वर्णन किया।युका अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा युवा कांग्रेस प्रारम्भ से ही सँघर्ष करते हुए हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने का काम किया है। बस्तर से एक युवा संघर्ष का सफर करते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में अपनी पहचान बनाकर आज छत्तीसगढ़ युवा का अध्यक्ष बनकर हमारे बीच उपस्थित हुआ है और उसी तरह हम युवा भी कुरुद विधानसभा से में परिवर्तन लाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार मरकाम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व आभार प्रदर्शन रमेश पांडेय अध्यक्ष राहुल गांधी विचार मंच ने किया।इस अवसर पर युका महासचिव भारत भूषण साहू,रविन्द्र साहू,विधानसभा उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह दिग्वा,भखारा अध्यक्ष राजू साहू,नपा सभापति रोशन जांगड़े,चुम्मन दीवान,केशव साहू,रोशन साहू,योगेश साहू,मिलन साहू,ऐश्वर्य साहू,रूद्रनाथ साहू,जीवधन साहू,युवराज साहू,बसन्त साहू,रामप्यारे साहू,उत्त्तम साहू,तुकेश साहू,मुकेश कश्यप,अशोक साहू,उमाशंकर साहू,रोशन चन्द्राकर,रविन्द्र साहू ,दानेश्वर साहू, सृजन मगर ,सन्तोष प्रजापति,लिकेश साहू,सहित जिला व कुरुद विधानसभा के समस्त कांग्रेसजन युवा कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने