संतों के सानिध्य से ही मानव जीवन बनता है महान : रंजना साहू

 


संत, साहित्य और वातावरण से होता है व्यक्तित्व का निर्माण : रविकर साहेब



धमतरी।आयोजन में सत्संग का लाभ लेने एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू शामिल हुई,साथ ही सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, सरपंच  अनीता यादव, जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  श्यामा साहू, फलेश साहू एवं अन्य अतिथि गण के साथ सैकड़ों लोगों ने सत्संग का लाभ लिया।


संत त्रिलोकी साहेब पोटियाडीह ने कहा कि ज्ञान भक्ति द्वारा जीवन का कल्याण किया जा सकता है और इसके लिए गुरु संतों के प्रति श्रद्धा समर्पण की आवश्यकता है संत गुरुजनों से ही आदर्श समाज का निर्माण होता है।


संत रविकर साहेब, संत कबीर सेवा संस्थान देवपुर धमतरी ने कहा कि संत, साहित्य और वातावरण से व्यक्तित्व का निर्माण होता है जैसा हम सोचते हैं वैसा मन बनता है, जैसा मन होता है वैसा हम कर्म करते हैं, और जैसा कर्म होता है वैसे फल की प्राप्ति होती है इसलिए अपने सोच को अच्छा बनाएं , जो सत्संग, स्वाध्याय, अध्यात्म और संतों के सानिध्य से प्राप्त होता है।


        विधायक रंजना साहू ने कहा कि संत समाज का दर्पण होता है संतों के सानिध्य से ही जीवन महान बनता है इसलिए संत गुरु जन के बताए मार्ग पर चलें । मानव जीवन में संतों का मार्गदर्शन मिलता है, उनका भविष्य हमेशा उज्जवल ही रहता है, संतों का ज्ञान रूपी धन हमारे जीवन को सत मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।

उक्त अवसर पर गणेश राम साहू उनकी पत्नी माधुरी साहू  द्वारा कबीर कुट्टी भवन निर्माण मैं विशेष सहयोग के लिए सत्संग समिति के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने