धमतरी जिला से कुष्ठ रोग समाप्त करने ली शपथ

 नगर निगम द्वारा कुष्ठ निवारण दिवस  मनाया गया



धमतरी।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर नगर  निगम धमतरी द्वारा गांधी जी के पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम द्वारा यह कार्यक्रम सदर दक्षिण वार्ड के रानी बगीचा में स्थित गांधी आश्रम में आयोजित किया गया। 

 कार्यक्रम में विशेष रूप से विजय देवांगन महापौर, मदन मोहन खंडेलवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, डॉ डीके तुर्रे मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, आशीष टिकरिया आयुक्त, कामिनी कौशिक, प्रमिला गुप्ता लेडीज क्लब के सदस्य विशेष रूप उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए किए गए प्रयासों की वजह से हर वर्ष 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पखवाड़े के दौरान जनमानस को यह बताया जाए कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। कुष्ठ रोग का पूर्णत: उपचार संभव है। वहीं कुष्ठ रोग के इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है। कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने से कुष्ठ रोग नहीं होता है।  कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शर्मा  शिक्षक, आभार वार्ड पार्षद केंद्र कुमार पेनदरिया ने किया।

तत्पश्चात आश्रम में उपस्थित लोगों को फल एवं जूते चप्पल का वितरण किया गया।  धमतरी जिला से कुष्ठ रोग समाप्त करने  शपथ ली गई।

इस अवसर पर पार्षद अवैश हाशमी, ममता शर्मा, नीलू पवार, सविता कंवर ,सुशीला तिवारी, राजेंद्र शर्मा, धनीराम सोनकर, एल्डरमेन देवेंद्र जैन, अरुण चौधरी, आकाश गोलछा ईश्वर देवांगन सतीश चंद्र त्रिपाठी एस.आर सिन्हा निखिल चंद्राकर योगेश निषाद शशांक मिश्रा रोशन लोढें  ए.के साहू डॉ.विजय लक्ष्मी एएनएम मनीषा सिन्हा, उर्वशी साहू ,ईश्वर साहू, आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने