धर्म मर्यादा के आदर्श हैं प्रभु श्रीराम : चुन्नीलाल

 


ईश्वर की भक्ति में तत्पर रहकर करें अपने धर्म का पालन : रंजना साहू


धमतरी।ग्राम पंचायत भानपुरी में तीन दिवसीय रामचरितमानस कथा का शुभारंभ एवं मंच के पास सांसद निधि से निर्मित शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण सांसद चुन्नीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सांसद  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म के मूर्तिमय स्वरूप हैं, संपूर्ण मानव जाति के लिए उनका जीवन आदर्श रहा है। भगवान श्री राम के जीवन से ज्ञान भक्ति का समन्वय, शैव वैष्णव की एकता तथा ब्राह्मण शुद्र सामंजस्य का आदर्श दिखाई देता है, धर्म मर्यादा के आदर्श भगवान श्रीराम हैं, प्रभु श्रीराम जी की सभी चेष्टाएं धर्म, ज्ञान, नीति शिक्षा, गुण, प्रभाव, तत्व एवं रहस्य से भरी हुई है। जिसे आज हमें अपने मानव जीवन में अपनाना अति आवश्यक है।





कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रंजना साहू ने कहा कि प्रभु श्री रामचंद्र  साक्षात परम ब्रम्ह परमात्मा होते हुए भी मित्रों के साथ मित्र जैसा, माता-पिता के साथ पुत्र जैसा, सीता  के साथ पति जैसा, भाइयों के साथ भाई जैसा, सेवकों के साथ स्वामी जैसा, मुनि और ब्राह्मणों के साथ शिष्य जैसा, इसी प्रकार सबके साथ यथा योग्य व्यवहार त्याम युक्त प्रेम पूर्ण व्यवहार प्रभु जी ने किया है। उनके प्रत्येक व्यवहार से हमें शिक्षा लेनी चाहिेए। श्री राम जी ने हमें सभी मनुष्य से परस्पर प्रेम, नीति, धर्म, सदाचार, भाईचारा, ईश्वर की भक्ति में तत्पर रहकर अपने धर्म का पालन करने की बात शिक्षा दी है। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खिलेश्वरी किरण, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने भी मानस मंच को संबोधित कर रामचरित कथा का रसपान कर मानव जीवन को सफल बनाने की बात कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, महामंत्री अमन राव, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, तरुण साहू, अभिषेक शर्मा, प्रियंका साहू, जानकी कमलेश्वर साहू, चतुर मेश्राम, प्रवीण कुमार साहू, संतलाल किरण, तीरथ राम साहू, पूरण लाल यादव, अमोल सिन्हा, नरसिंग विश्वकर्मा, राजकुमार किरण, धामनलाल गजपाल, धनीराम गंगबेर, धनाराम साहू, बंसी राम गुरुपंच, राजकुमार किरण, सहित बड़ी संख्या में रामचरितमानस कथा का श्रवण करने श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने