जंगल में सजी थी 52 पत्तों की महफ़िल,विशेष टीम गठित कर की गई रेड कार्यवाही,नगद 3,36,450 रुपये बरामद

 


 केरेगांव क्षेत्रांतर्गत बनरौद एवं कुकरेल के मध्य जंगल में खेल रहे थे जुआ 


  7 बण्डल ताश पत्ती, 17 नग मोटरसाइकिल, 22 नग मोबाईल फोन एवं 2 तिरपाल किया गया जप्त


   

धमतरी। धमतरी का जंगल  हाथियों, वन्य प्राणी और जुआरियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। एक तरफ जिले में दो हाथी दल अपना डेरा जमाए हुए हैं वहीं जिले में जुआरी भी अलग-अलग क्षेत्र के जंगल में अपना डेरा जमा कर 52 पत्तों की महफिल सजाते हैं। शिकायत लंबे समय से मिल रही थी लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस बार जिस थाना क्षेत्र में यह चल रहा था उसके प्रभारी को बिना खबर किये अन्य थाना की टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु ने रेड कार्यवाही की है,जिससे हड़कंप मच गया। जिस हिसाब से कार्यवाही हुई है उस हिसाब से नगद ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन लगभग सवा 3 लाख ही प्राप्त हुए हैं।

   7 फरवरी को पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरौद एवं कुकरेल के मध्य जंगल में जुंआ चल रहा है। उक्त सूचना पर एक विशेष टीम का गठन कर जुआ खेलने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी करते हुए  रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 19 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 3,36,450/- (तीन लाख छत्तीस हजार चार सौ पचास रूपये), 17 नग मोटरसाइकिल, 22 नग मोबाइल, 7 बंडल 52 पत्ती ताश एवं दो तिरपाल जुमला कीमती 7,23,350/- रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना केरेगांव में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।


 गिरफ्तार आरोपियों के नाम - 

1. दीनदयाल साहू पिता स्वर्गीय कृष्णा राम साहू उम्र 58 साल साकिन भिरई थाना गुरुर जिला बालोद 

2. खूब लाल साहू पिता मणिलाल साहू उम्र 50 साल साकिन दर्री थाना अर्जुनी 

3. टिकेश्वर महार पिता जोधाराम महार उम्र 43 साल साकिन बठेना वार्ड

4. उत्तम कटेन्द्र पिता स्वर्गीय श्यामलाल कटेन्द्र उम्र 49 साल साकिन लखनपुरी थाना चरामा जिला कांकेर 

5. अतीत वाकडे पिता राधेश्याम वाकडे उम्र 32 साल साकिन कोलियारी थाना अर्जुनी जिला 

6. रोहित चक्रधारी पिता मोहन चक्रधारी उम्र 34 साल साकिन भोयना थाना अर्जुनी 

7. अरुण कुमार सेन पिता गयाराम उम्र 30 साल साकिन पलारी थाना गुरुर जिला बालोद

8. अशोक देवांगन पिता श्याम लाल देवांगन उम्र 49 साल  भठगांव जिला धमतरी

9. रघु धोबी पिता सोहन लाल धोबी उम्र 47 साल बठेना वार्ड 

10. मुसु सिन्हा पिता परशुराम सिन्हा उम्र 37 साल  बठेना वार्ड 

11. विजय जैन पिता टीकम चंद जैन उम्र 40 साल  लाइन पारा नगरी  

12. राजेश ध्रुव पिता बिहारी लाल ध्रुव उम्र 38 साल हल्दीभाठा थाना नगरी 

13. सुरेश साहू पिता बरातू राम उम्र 40 साल लिमतरा थाना अर्जुनी 

14. उत्तम साहू पिता व्यास नारायण साहू उम्र 32 साल लिमतरा थाना अर्जुनी 

15. चित्रभुवन निषाद पिता मोतीराम निषाद उम्र 35 साल हल्दीभाठा थाना नगरी 

16. रवि जैन पिता टीकम चंद जैन उम्र 34 साल  जंगल पारा थाना नगरी 

17. प्रवीण शिंदे पिता हुलास राम शिंदे उम्र 40 साल  बांसपारा धमतरी 

18. भानु राम सिंहा पिता रामलाल सिंहा उम्र 30 साल शकरावारा थाना अर्जुनी 

19. आदित्य पवार पिता सुधीर पवार उम्र 27 साल  मराठापारा धमतरी 

 बरामद माल-

नगदी ₹3,36,450/-,17 नग मोटरसाइकिल 

22 नग मोबाइल ,07 नग ताश पत्ती बंडल 

02 तिरपाल ,जुमला कीमती ₹7,23,350/-

       संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में विशेष टीम निरीक्षक उमेंद्र टंडन थाना प्रभारी अर्जुनी, निरीक्षक कोमल सिंह नेताम थाना प्रभारी भखारा एवं रक्षित केंद्र धमतरी स्टाफ के द्वारा की गई।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने