विधायक ने किया अभिनंदन, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

 



धमतरी।  समाज में सर्वत्र सुख समृद्धि सद्भावना के वातावरण के साथ हिंसा को समूल नष्ट करने हेतु 50 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए शहर पहुंचे आचार्य मुनि श्री महाश्रमण एवं साध्वी कनक प्रभा जी सहित 125 साधु एवं साध्वियों जनों का जत्था धमतरी के सीमा क्षेत्र श्यामतराई के पास  बस्तर से  जब प्रवेश किया  तो पूरा वातावरण  धर्ममय होकर अहिंसा परमोधर्मा  के नारे से  गूंज उठा।


  क्षेत्र के विधायक  रँजना डिपेन्द्र साहू  ,निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू,जनपद उपाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, सासंद प्रतिनिधि उमेश साहू पूर्व संरपच उमेश साहू एवं अनेक जनप्रतिनिधियों  ने  इस अहिंसा यात्रा के  सभी ध्वजवाहक को साष्टांग प्रणाम करते हुए धमतरी की धरती पर  स्वागत अभिनंदन  वंदन  रूपी आस्था व श्रद्धा के  पुष्प अर्पित किए में। गौरतलब है कि उक्त अवसर पर विधायक श्रीमती साहू ने स्वयं स्वागत मे मंगलमय रंगोली बनाते हुवे अपने धार्मिक कर्तव्य का निर्वहन किया।

     उक्त अवसर पर स्वागत करने वाले मे नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, चेतन हिन्दूजा, पार्षद विजय मोटवानी,  ईश्वर सोनकर, पूर्व पार्षद सरिता यादव, ममता सिन्हा, विजयसिंह ठाकुर, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी ,गंगा प्रसाद सिन्हा,  रूपराम साहू, शत्रुघन पाण्डेय, सम्पत साहू, गोविंदा साहू, सोमनाथ साहू, खोमन साहू, वीरू साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने