तीनों कृषि कानून से किसान बर्बादी की ओर: कांग्रेस

 

धमतरी।प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर एवं ग्रामीण द्वारा प्रेस वार्ता कर कृषि कानून अधिनियम के विषय में चर्चा कर जानकारी दी गई।जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा,ईश्वर देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि विधेयक नीति न्याय संगत नहीं है किसानों को केंद्र सरकार धोखे में रखने की कोशिश कर रही है।

 केंद्र की मोदी सरकार कारपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिए तीन दमनकारी और जनविरोधी कृषि कानून लाई है जिसके विरोध में 75 दिनों से देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हितेषी रही है साथ ही इस तीन कानून के विरोध में किसानों के साथ कांग्रेस निष्ठा के साथ खड़ी है। ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र के मोदी सरकार को किसानों के कोई परवाह नहीं है जिस प्रकार भारत में पहले अंग्रेजों द्वारा किसानों के लिए जो दमनकारी नीति अपनाई जाती थी उसी का केंद्र सरकार अनुसरण कर रही है और यदि तीन कृषि कानून पास हो जाता है तो आने वाले दिनों में देश का किसान बर्बादी की ओर चला जाएगा। 

यह बिल यदि इतना ही किसान विरोधी है तो किसानों में आक्रोश क्यों नहीं है इसके जवाब में ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन ने कहा कि अगर किसानों को इनकी जानकारी नहीं होती तो इतना बड़ा देश भर में आंदोलन नहीं होता मेरे ख्याल से लगभग सभी को इनकी जानकारी है। प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश में 18 फरवरी को पदयात्रा की तैयारी की जा रही है जो ग्राम पोटियाडीह से सुबह 10 से प्रारम्भ होकर ग्राम परस तराई,खरतुली, लोहरसी, मुजगहन, रत्नाबाँधा होते हुए कचहरी चौक गांधी प्रतिमा के पास समाप्त होगा। इस संबंध पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई ।

       


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने