राज्यपाल अनुसुईया उईके 6 मार्च को राजिम में संत समागम का करेंगी शुभारंभ

 




मगरलोड/राजिम। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके 6 मार्च  को गरियाबंद जिले के राजिम आयेंगी। वे यहां पर माघी पुन्नी मेला 2021 के अवसर पर आयोजित संत समागम का शुभारंभ करेंगी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल  अनुसुईया उईके 6 मार्च को शाम 5ः15 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उईके शाम 6.20 बजे राजिम लोचन मंदिर दर्शन करेंगी तत्पश्चात वे शाम 6.25 बजे माघी पुन्नी मेला 2021 में आयोजित संत समागम शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। राज्यपाल सुश्री उईके रात्रि 8.30 बजे राजिम से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने