फिर हुआ गिरोह सक्रिय,कोठा के अंदर से 7 बकरा बकरी की चोरी


धमतरी।धमतरी क्षेत्र में फिर से बकरा बकरी चोरी करने वाले सक्रिय होने लगे हैं।आमदी में घर के अंदर से साथ बकरा बकरी की चोरी हुई है। इस मामले में अर्जुनी थाना में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

 नयापारा शांति चौक निवासी त्रिलोचन ध्रुव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह करीब 10 साल से बकरी बकरा पालन करता है।  शनिवार  को बकरी बकरा को चराकर शाम करीब 6 बजे लाया और घर के अन्दर कोठा में अन्दर कर दरवाजा में संकल बंद किया था।  रात्रि करीब 2.30 बजे घर में बकरी का आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो किसी अज्ञात चोर ने 1 काला बकरा, 1लाल बकरी, 3 काली खैरी बकरी सभी बडा, 1सफेद बकरी, 1 लाल बकरा दोनो बच्चा कुल 7 बकरा बकरी जुमला कीमती 30,000रू को घर के कोठा का दरवाजा का संकल खोलकर अन्दर प्रवेश कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

अर्जुनी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 457 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व धमतरी क्षेत्र में भिलाई का गिरोह सक्रिय हुआ था और वेन में मवेशियों को चुरा कर ले जाते थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने