कोरोना ने जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री की ली जान

 


मगरलोड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निरूपा दाऊ का निधन 


मगरलोड ।प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है।प्रतिदिन हजारों लोग  संक्रमित हो रहे  है।कोरोना  से ग्राम बेलरदोना निवासी व मगरलोड जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री निरूपा दाऊ की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय निरूपा दाऊ ने होली पर्व के बाद रायपुर में कोरोना जांच करवाया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।साथ ही निमोनिया बीमारी भी थी। रायपुर के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था।बुधवार को अल सुबह ईलाज के दौरान मौत हो गई। 

उनके निधन से मगरलोड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू,मंडल उपाध्यक्ष डामेश्वर सिन्हा, मंडल महामंत्री रामायण सिन्हा,यवनलाल साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू,भीखम सेन,पूर्व जनपद सदस्य हिरजंय साहू,भवानी यादव,धरम बिसेन,पार्षद नरेश अग्रवाल,दुर्गा साहू, दिनेश साहू,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकमचंद साहू,मोहन साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विक्की साहू,नेमू निषाद, घनश्याम साहू,खिलेश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी साहू, राधा साहू,नन्दिनी सिन्हा ,भामा साहू ,अशोक साहू,डीहू राम साहू,पवन निषाद,ओमप्रकाश निषाद, फग्गू यादव, मुरली सिन्हा, चित्रसेन प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने