Breaking:9 अप्रेल से 10 दिन राजधानी टोटल लॉक डाउन

 



वतन जायसवाल

रायपुर। रायपुर कलेक्टर ने 10 दिन के लिए ज़िले को 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक  संपूर्ण लॉक डाउन करने का फैसला लिया है।  इस दौरान रायपुर जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। सिर्फ कुछ आवश्यक जरूरत की चीजों में छूट दी गई है।

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एस भारती दासन ने जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय भी पूरी तरह बंद रहेंगें। शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी। दूध वितरण के लिए समय निर्धारित किया गया है।श्री दासन ने कहा आपातकाल की स्थिति में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को ही बैठने की अनुमति है। मीडियाकर्मियों को भी वर्क फ्राम होम करने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त गंभीर स्थिति में कार्यालय आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। रायपुर आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। कोविड टीकाकरण के लिए छूट दी जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक इस बार का लॉकडाउन बेहद सख्त होगा, और किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। गाड़ियों की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित होगी, वहीं पेट्रोल पंपों पर भी सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। दूध बांटने के लिए सिर्फ दो घंटे की छूट रहेगी। सुबह और शाम में दूध बांटने की इजाजत होगी, बाकी और किसी भी चीजों की छूट नहीं होगी।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने