कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेत्री का निधन, असम से चुनाव प्रचार कर लौटी थी

 

गरियाबंद। कोरोना संक्रमण सेय महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हो गया। श्वास लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। जिनके थोड़ी देर बाद मौत हो गई मौत के बाद कोरोना की जो रिपोर्ट आई है उसमें पॉजिटिव पाया गया। कुछ ही दिनों पहले वाला असम से चुनाव प्रचार कर लौटी थी।

 कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जिले की वरिष्ठ नेत्री ममता राठौर ने अंतिम सांसे ली। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक फ़ैल गया। कांग्रेस समेत अन्य  पार्टी के नेताओ और समाजसेवियों नेउनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अमितेष शुक्ल एवं पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन , एल्डरमेन हरमेश चावड़ा ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है । 

ममता राठौर जिला पंचायत सदस्य के साथ ही गरियाबंद नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी थीं। बताया गया कि असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा हैं कि उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। फिलहाल मृतिका कांग्रेस नेत्री की कोरोना रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट में उन्हें पाॅजिटिव बताया गया है। इस बात की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने की है। वर्तमान में गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने