कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन पर भाजपा नें चलाया टीकाकरण जागरुकता अभियान

 


  मुकेश कश्यप

कुरुद।पूर्व मंत्री व क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुरुद के नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोंगो को टीकाकरण के लिये जागरुक किया और वैक्सिनेशन में भाग लेने अभियान चलाकर प्रेरित किया । इसी तरह टीकाकरण केंद्र गर्ल्स स्कुल कुरुद का निरीक्षण कर 18+, 45+ के कुल टीकाकरण व टीकों  की जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 

       रविकांत चंद्राकर नें लोंगो को जनजागरुकता लानें हेतु मास्क के लगातार प्रयोग करने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और घर से जरुरी कार्य हो तभी निकलनें का आग्रह किया।साथ ही नागरिकों से उनके स्वास्थ्य का हॉलचाल भी जाना।


     इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल प्रभारी विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, कमलेश रेड्डी, संजू चंद्राकर, भारत ठाकुर, कमलेश चंद्राकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुद मंडल अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर, जिलामंत्री सत्यम चंद्राकर, मंडल मंत्री वंशखत्री, कार्यालय मंत्री केशव चंद्राकर, प्रीतम सेन विशेष रुप से मौजूद रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने