उत्तम योजनाएं और सर्वोत्तम विकास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम भारत बनाने का मूल मंत्र है : प्रीतेश गांधी

 



धमतरी।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो चुके है।130 करोड़ भारतवासियों अटूट विश्वास के अनुरूप उन्होंने सदैव जनसेवा और देशहित में कार्य किया है। मोदी जी के व्यक्तित्व की चर्चा केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी है।उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णयों से बदलाव ला कर देश के विकास यात्रा को नई गति दी है। 


मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई  को भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश के आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत जिला धमतरी के ग्राम लिमतरा, परेवाडीह, बिरेतरा और जुनवानी में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा ने  मास्क और सैनिटाइजर एवं मितानिनों को छाता व भाप मशीन वितरित किया।


प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव जन कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उनका देशवासियों के प्रति सेवाभाव और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मोदी जी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव से मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। मितानिन समाज में जागरूकता फैलाने वाली इकाई है, जो निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में तत्पर रहती है।कोरोना काल में भी निडरता से घर-घर जा कर लोगों को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही. कड़ी धूप व बरसात में भी अपने कर्तव्यों का निरन्तर निर्वहन करने वाली मितानिन बहनों के कार्य को सरल करने के प्रयास में छाता वितरित किया. समाज के प्रति मितानिनों के समर्पण का मैं अत्यंत अभिवादन करता हूं।


उक्त अवसर पर  डीपेंद्र साहू ,शिवदत्त उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी,  सौरभ गुप्ता,विजय ठाकुर पूर्व पार्षद ,  राकेश साहू उपाध्यक्ष आमदी मंडल ,  प्रियंका राजीव सिन्हा पूर्व जनपद अध्यक्ष ,  भेषकुमार साहू भाजयुमो आमदी मंडल अध्यक्ष , गुहलेद साहू, श्री मोतीलाल साहू, दीनदयाल साहू,  रिलेश्वरी साहू सरपंच, डॉ. विनेश्वर साहू उपसरपंच, देवेंद्र साहू, भागीरथी साहू, निलेश साहू, शितलेश, दुलार,  सोहागा, पार्वती और कुसुम ,मितानीन नूतन साहू,  बिराजो बाई साहू , अमलेश साहू, पंच चेमन साहू ,ग्रामीण कुंदन साहू, जागेश्वर साहू, डीलेश्वर, हितेस्वर साहू, गौरव दास ,गुलाब साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


प्रीतेश गांधी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देशवासियों के साथ खड़े रहते है। वे देश के हित में कड़े फैसले लेने से हिचकिचाते नहीं है. उन्होंने विकास, सुरक्षा, जनकल्याण और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समवन्य का अतुलनीय उदारहण प्रस्तुत किया है. देशहित में नोटबंदी जैसे कड़े फैसले लिए और साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के निर्णय से आंतकवाद के खिलाफ लड़ने को लेकर भारत की मजबूत छवि स्थापित की. उन्होंने सदियों से हर भारतीय द्वारा देखे गए अयोध्या में राम मंदिर बनने के स्वप्न को साकार किया।धारा 370 को हटाकर अखंड भारत को एक बार फिर परिभाषित किया। तीन तलाक को हटाकर मुस्लिम महिलाओं के हित में व महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा फैसला लिया.।


प्रियंका सिन्हा पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा कि सर्वव्यापी महामारी कोरोना काल में भी मोदी सरकार ने हर सम्भव प्रयासों से देशवासियों की सुरक्षा आश्वस्त कर रही साथ ही कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने