कुरुद नगर साहू समाज ने जनजागरूकता अभियान चलाकर किया टीकाकरण के लिए प्रेरित

 




   मुकेश कश्यप

कुरुद।जिला साहू समाज के निर्देशानुसार नगर साहू समाज कुरुद द्वारा आज कोरोना एवं टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जनजागरूकता अभियान के तहत साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हाथ मे तख्ती पकड़कर नगर भ्रमण कर जागरूकता संदेश दिया गया। 


नगरवासियों को घर मे रहने सुरक्षित रहने, दो गज की दूरी रखने, मास्क का प्रयोग करने और टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सब्जी ठेले वालों और जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण कर सुरक्षित रहने की अपील की गई। सभी वर्ग के लोगों को शासन के सीजी टीका पोर्टल में वैक्सिनेशन कराने पंजीयन करने जानकारी दी गईं। 


इस मौके पर मालक राम साहू, रमेशर साहू, मनीष साहू, कृष्णकांत साहू, गोकुल साहू, भारतभूषण पंचायन, उमाशकर साहू, उत्तम साहू, डुमेश साहू, देवव्रत साहू, तुकेश साहू, श्रवण साहू, अशोक साहू, सृजन,  नरेश साहू, टिकेश साहू, रामप्यारे साहू शामिल हुए।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने