106 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप निरीक्षक,धमतरी से 3 शामिल

 रायपुर।  पुलिस महानिदेशक डी. एम.अवस्थी ने शनिवार को आदेश जारी कर 106 सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नत कर उप निरीक्षक बनाया है। जिसमें धमतरी जिले से 3 शामिल हैं।


DGP ने निर्देश भी दिया की यदि इन सहायक उप निरीक्षक के ख़िलाफ़ विभगीय जाँच, आपराधिक प्रकरण या विगत 5 साल में कोई सज़ा जिससे पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो तो इस स्थिति में उस सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नत न कर मामला तत्काल मुख्यालय भेजें।

  प्रदेश के जिलों में पदस्थ 106 सहायक उप निरीक्षकों को योग्यता के आधार पर आज पदोन्नत कर उप निरीक्षक बना कर अलग-अलग ज़िले में भेजा गया है। वही कुछ को आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना वाले थाना में ही तैनात रहना होगा। जब तक ये नवीन पदस्थापना थाने में आमद नही देंगे। इनकी पदोन्नति मान्य नही होगी।


धमतरी से चिरौंजी लाल साहू वर्तमान में अस्पताल चौकी प्रभारी हैं,गोवर्धन सिंह ठाकुर मगरलोड थाना में पदस्थ हैं और गैंदलाल साहू सिहावा थाना में पदस्थ हैं, तीनों को पदोन्नत कर धमतरी जिले में ही नवीन पदस्थापना दी गई है। तीनों अधिकारियों को उच्च अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।


देखें पूरी लिस्ट








0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने