अजय के दीर्घायु होने हुई वृद्धाआश्रम मे पूजा,विधायक व भाजयुमो अध्यक्ष हुए शामिल, भोजन प्रसादी का भी किया शुभारंभ

 


धमतरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस पर जलाराम ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा रुद्री मे संचालित वृद्ध आश्रम में रहने वाली सभी वृद्धजनों के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई साथ ही उक्त अवसर पर विधायक रंजना दीपेंद्र साहू तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी सहित  निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा मंडल अध्यक्ष विजय साहू  महिला मोर्चा जिला अध्यछ बीथिका विश्वास  शहर महामंत्री अखिलेश सोनकर सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू प्रियंका राजीव सिन्हा जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू अनिता यादव केवल साहू सरिता यादव  वीरेंद्र साहू अनिता यादव लक्ष्मी कांत यादव लछमण गौतम जय हिन्दुजा कुलेश सोनी देवेश अग्रवाल शामिल होते हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की।

  सभी वृद्धजनों को फल मिठाई एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इसके बाद लोगों को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से सिहावा रोड स्थित रामकृष्ण भोजनालय में सभी ने भोजन ग्रहण करते हुए उक्त कार्य की शुरुआत की। साथ विधायक श्रीमती साहू भी आम जनों के साथ भोजन करते हुए सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया ।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 के विपरीत दौर में हम सबको हमारे संस्कार यह सिखाता हैं कि हम अपने जीवन के प्रत्येक यादगार लम्हों को एक ऐसे कार्य करते हुए व्यतीत करें जो समाज के लिए आम जनमानस के लिए समर्पित हो जिसका उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय होना चाहिए और यही भावनाओं की अभिव्यक्ति अजय चंद्राकर के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा कर रही है। 


 मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में राजनीति के माध्यम से आगे आकर कार्य करने के लिए अजय चंद्राकर को आदर्श व्यक्तित्व बताया और यही वर्तमान समय की समाज के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता की बात भी उन्होंने कही गौरतलब है कि श्री चंद्राकर के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए अनेक कार्यों को जनता के बीच संपन्न किए जा रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने