सबा अंजुम और विजय कुजूर पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

 


रायपुर। राज्य के 2 उप पुलिस अधीक्षक को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 17 जून को गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है। बताया गया है 28 अधिकारियों की सूची तैयार थी। लेकिन 2 की ही जारी की गई है।

 गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम और  7वीं बटालियन भिलाई में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विजय कुजुर को विभगीय जाँच के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। 27 मई को विभागीय पदोन्नत समिति की बैठक हुई थी। जिसमें 28 अधिकारियों के नाम तय हुए थे। किंतु आज केवल 2 का पदोन्नति आदेश जारी हुआ है। इनकी पदस्थापना आदेश भी पृथक से जारी की जाएगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने