श्री राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा,निर्मल बरड़िया अध्यक्ष, सुनील जैन सचिव व प्रीतेश गांधी बने सहसचिव



धमतरी।श्री राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट धमतरी में वर्ष 2021 से 2023 के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा 19 जून को की गई।श्री राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल बरडिया ने पदाधिकारियों की घोषणा की 

 अनिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सुनील जैन को सचिव एवं  प्रीतेश गांधी को सहसचिव ,  रितेश जैन  को कोषाध्यक्ष, नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में  मदनमोहन खंडेलवाल, ओमप्रकाश महावर, लक्ष्मीचन्द बाहेती, सुरेश महावर,  रामकिशन अग्रवाल,  विपिन पटेल, हरषद महेता,श्याम अग्रवाल, विपिन पवार, लखुभाई भानुशाली, मोहन गोलछा, मनसुखलाल अग्रवाल, विनय अग्रवाल एवं नवलकिशोर अग्रवाल शामिल हैं।

गावो विश्वस्य मातरः अर्थात गाय विश्व की माता है। गौ माता की रक्षा हमारी भारतीय संस्कृति की आधारशिला है।भक्ति, मुक्ति और शक्ति का स्रोत गौ सेवा ही है। गौ हमारे जीवन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रयोज्य है, गौ दुग्ध से लेकर गौ मूत्र और गोबर भी किसी न किसी रूप में उपयोग किया जाता है. गौ माता हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और हम सभी गौ की रक्षा हेतु अग्रसर हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने