अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजयुमो कुरुद ने आयोजित किया योग शिविर

 


 



मुकेश कश्यप

कुरुद।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुद के तत्वाधान् में कुरुद कार्यालय के बाजू स्थित शेड में "योग शिविर" आयोजित की गई। जिसमें उत्साह के साथ कुरुद नगर के सैकड़ो नगरवासियों नें भाग लिया। कार्यक्रम में योग शिक्षक के रुप में आर्ट ऑफ लिंविंग परिवार से परशुराम निर्मलकर मौजूद रहे।


    योगासन शरीर के प्रत्येक अंग को क्रियाशील कर मजबूत बनाता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर को निरोगी बनाता है। योग करने के लिए हमें किसी विशेष साधन की जरूरत नहीं होती। सिर्फ आधे घंटे का योग आपकी दिनभर फूर्ती और ऊर्जा बनाए रखने के लिए काफी है। यह बात कार्यक्रम में मुख्यरुप से उपस्थित निरंजन सिन्हा नें कही।

 सुरेश अग्रवाल नें योग के महत्ता को बतलाते हुये कहा: योग, भारत द्वारा विश्व को दिए कई बहुमूल्य खजानों और धरोहरों में से एक है। कम-से-कम हजार वर्ष पूर्व, उपनिषद काल में ऋषियों-महर्षियों द्वारा योग का विज्ञान सिखाया जाता था, उसका अभ्यास किया जाता था। हजारों साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत और अथक प्रयासों से योग पुनः प्रतिष्ठित हुआ है।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन सिन्हा, शिवप्रताप ठाकुर, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, पार्षद भानु चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा कुलेश्वर चंद्राकर, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू, मिडिया प्रभारी मूलचंद सिन्हा, भोजराज चंद्राकर, महामंत्री प्रभात बैस, भारत ठाकुर, विकास चंद्राकर, शिक्षक नीरज शुक्ला, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर, आईटीसेल प्रभारी कमलेश चंद्राकर, जिलामंत्री युवा मोर्चा सत्यम चंद्राकर, हिमांश साहू, संजय साहू, किशोर कुर्रे, केशव चंद्राकर, वंश खत्री, देव देवांगन, मुकेश सप्रे, मुकेश नायक, योगेश साहू नें भाग लिया और कार्यक्रम का संचालन सुरेश अग्रवाल नें किया।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने