आईजी विवेकानंद पदोन्नत होकर बने एडीजी,4 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

 


वतन जायसवाल

रायपुर। राज्य सरकार ने आईपीएस विवेकानंद सिन्हा को पदोन्नत कर अतिरिक्त महानिदेशक बनाया है। इसके साथ ही 4 अन्य अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

   दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा 1996 बैच के IPS है। उनको 25 साल पूर्ण होने पर अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्तमान में दुर्ग आईजी के पद पर ही रहेंगे। 


 जिन अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है उनमें उमेश चौधरी को कांकेर 22वीं बटालियन से एआईजी, दूरसंचार, पीएचक्यू, सुरजन राम भगत  डिप्टी कमांडेंट महासमुंद से 22वीं बटालियन कांकेर कमांडेंट, धर्मेंद्र कुमार छवई को 16वीं बटालियन से तीसरी बटालियन अमलेश्वर कमांडेंट, चैनदास टंडन 17वीं बटालियन कवर्धा से एसपी रेडियो जोन बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने