मैनपाट के उल्टापानी में भूस्खलन, दहशत में ग्रामीण

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मैनपाट इलाके में भूस्खलन से 3 घर क्षतिग्रस्त हो गए। वही कई घरों में गहरी दरारें आ गई है। हादसे के बाद लोगो में दहशत का माहौल है।


  मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट के उल्टापानी  इलाके में भूस्खलन की घटना हुई है। जिससे घर और खेतों में 100 मीटर से भी ज्यादा गहरी दरारें पड़ी हैं। बताया गया है  पिछले साल भी बारिश में भूस्खलन से सड़क जाम हुआ था। 


  मौसम विज्ञानी ए.एम. भट्ट ने बताया कि इस अत्यधिक बारिश, जंगलों की कटाई और मैनपाट क्षेत्र में मौजूद खदानों की वज़ह से भूस्खलन हुआ है। इन सभी के कारण इलाके में दलदली क्षेत्र एक बड़ा आकार लेता जा रहा है, जिससे भूस्खलन जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने