हैवानियत: दुष्कर्म के बाद महिला के गुप्तांग में डाला डंडा,आरोपी गिरफ्तार

  


वतन जायसवाल

रायपुर। बसना इलाके से दरिंदगी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला के गुप्तांग में डंडा डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि, घटना बसना थाना इलाके के भैंसाखूरी गांव में 17 सितंबर की रात हुई। महिला जब घर में अकेली थी, तो उसका पड़ोसी आरोपी मिलन बरिहा ने उसके घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। उसके बाद फरार हो गया था। परिजन जब घर आये तो देखा महिला खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल ले गए।

अस्पताल से मिली जानकारी के बाद तेलीबांधा थाना में आरोपी मिलन बरिहा 30 वर्ष के खिलाफ जीरो में अपराध कायम कर डायरी बसना भेजा गया। जिसके बाद बसना पुलिस ने आरोपी मिलन बरिहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)(ड) और 450 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने