कुरुद में दशहरा महोत्सव की हुई बैठक,विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर लिया गया निर्णय

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।सोमवार को मंगल भवन कुरूद में नगर दशहरा महोत्सव समिति का बैठक आहूत हुई।इस अवसर पर संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से 8 अक्टूबर को महोत्सव का शुभारंभ करने का प्रस्ताव तैयार किया।पश्चात नवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों सहित 15 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व बहुत ही सादगी एवं गरिमामयी रामलीला मंचन कार्यक्रम रामलीला मैदान खेल मैदान कुरुद आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

महोत्सव समिति से जुड़े मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर विधायक कुरूद, तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद एवं नगर पंचायत के समस्त पूर्व अध्यक्षों सहित 9 संरक्षकगण बनाये गये, पूर्व में बने समिति के समस्त पदाधिकारी-सदस्य, नगर पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, नगर के समस्त दुर्गा पंडाल से जुड़े अध्यक्ष-सचिव एवं नगर के समस्त मिडिया के साथी महोत्सव संचालन समिति के सदस्य होंगे जो कि पूर्व की भाँति यथावत रखा गया है।जिसमें महोत्सव को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न उपसमिति बनाकर प्रभारी एवं सदस्य बनाई गयी है। 

           इस बैठक में महोत्सव समिति के पदाधिकारी संरक्षक अनिल चन्द्राकर, अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सदस्यगण ए व्ही मारूती, गीताराम सिन्हा, मोहन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुलचंद सिन्हा, कृष्णकांत साहु, विनोद चन्द्राकर, भारतभूषण पंचायन, सनत चन्द्राकर, रामनारायण शर्मा, सीएल विश्वकर्मा, शिव निर्मलकर, अजय ग्वाल, कुलेश्वर सिन्हा, योगेश चन्द्राकर, पप्पू राजपूत, रमेशर ध्रुव, दौलत ध्रुव, दौलत निर्मलकर, भूपेन्द्र सिन्हा, दुष्यंत देवांगन, विनोद असरानी, संजय सेन आदि शामिल हुए।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने