26/11 के शहीदो को दीप जलाकर कुरुद कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि



कुरुद। ब्लॉक कांग्रेस कुरुद द्वारा आज शाम को कारगिल चौक शहीद स्मारक पर दीप जलाकर व मौन धारण कर 26/11 को आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन किया गया।


          इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के होटल ताज में आतंकवादियों ने हमला किया था । जिसमे देश की रक्षा करते हुए हमारे देश के दर्जनों जवान शहीद हो गए थे।उन कर्मवीरों की शहादत को हम सलाम करते है।आज भी हमारे देश के वीर जवान आतंकवादियों व देश विरोधी ताकतों से लड़ते हुए देश की रक्षा में लगे हुए है।26/11 की घटना उस दौर की बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना थी।आतंकवादियो की यह हरकत काफी शर्मनाक थी, इसका जवाब हमारे देश के वीर जवान समय-समय पर दे रहे है।

            इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,चंद्रकांत चन्द्राकर,पार्षद राघवेंद्र सोनी,ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,उत्तम साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति,तुलसी साहू,मुकेश कश्यप आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने