पोटियाडीह में नए धान खरीदी केंद्र खुलने पर क्षेत्र के किसान महापौर को धन्यवाद देने निगम कार्यालय पहुंचे

 


धमतरी।धमतरी जिला में सात नया धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हुई है इसमें से एक पोटियाडीह धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उपरोक्त धान खरीदी केंद्र आमदी धान खरीदी केंद्र का उप केंद्र के रूप में कार्य करेगा क्योंकि आमदी धान खरीदी केंद्र में लगभग 80 से 90 हजार क्विंटल धान की खरीदी होती है। आमदी धान खरीदी केंद्र के आश्रित ग्राम पोटियाडीह, रत्नाबांधा, मुजगहन, हटकेशर के किसानों को धान विक्रय करने बहुत अधिक दूरी तय करने के साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह क्षेत्र के किसानों का प्रतीक्षित मांग थी। पोटियाडीह धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति होने पर आमदी, पोटियाडीह, रत्नाबांधा, मुजगहन के ग्रामीणों ने महापौर को धन्यवाद देने नगर निगम कार्यालय पहुंचे जिस पर महापौर देवांगन ने सभी किसानों को नया धान खरीदी केंद्र खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताया कि यह धान खरीदी केंद्र नान के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के विशेष प्रयास से खुला है और हम सभी उन्हें एक दिसंबर के उद्घाटन के अवसर पर आमंत्रित भी करने जा रहे हैं।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,कमलेश सोनकर, केन्द्र कुमार पेंदरिया,एल्डरमेन नरेश जसूजा,आमदी संचालन मंडल समिति अध्यक्ष तोमेश्वर साहू,उपाध्यक्ष नरेंद्र कांकेरिहा, सदस्य लक्ष्मी नारायण साहू, रामेश्वर सिन्हा,रितु साहू,बिसाहू राम साहू,हूमन यादव,फकीर चंद वर्मा,ओमेश्वर साहू, सेवक राम,होमेश्वर साहू ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष,भागी राम ढीमर,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने