Video: मुंबई के बाद अब अब दुबई में चलेगा आरू के आवाज का जादू

 


मुम्बई में गुंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया,किड्स ग्रुप की विनर रही छत्तीसगढ़ की आरू साहू

रायपुर/धमतरी ।मुंबई अंधेरी के मुक्ति आडोटोरियम में  निताली फ़िल्म प्रोडक्शन और उसके पार्टनर अश्विन जाचक द्वारा इंडियन रॉक स्टार सीजन वन का कॉम्पिटिशन हुआ।जिसमें एडल्ट ग्रुप और चाइल्ड ग्रुप के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ धमतरी के वनांचल ग्राम डोंगाडुला की आरू साहू चाइल्ड ग्रुप से मोह मोह के धागे जिसको मोनाली ठाकुर के द्वारा गाया गया है उसको गाया गया। इसमें वह प्रथम स्थान पाकर विनर बनकर छत्तीसगढ़ का नाम ऊँचा किया।

जिस समय आरू साहू के द्वारा यह गाना गाया गया स्टेज पर उस समय आडियांश के तरफ से छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और वंश मोर की आवाज भी गुंज रही थी । इस कार्यक्रम में निर्णायक गायक गायिका व फिल्मी एक्ट्रेस के रूप में एल्विस ,नेहा उपाध्याय ज़ ऋतु पाठक  , फरहान शबरी, मधुकर  और कई फिमली सितारे वहाँ मौजूद थे। जब वह स्टेज पर पहुंची वह अपने छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को नहीं भूली । उनका पूरा परिधान छत्तीसगढ़िया ही दिखाई दिया।

आरू साहू के विनर बनने पर मुम्बई में जिनका विशेष योगदान रहा अश्विन जाचक जो धमतरी के सचिन जाचक  वकील के छोटे भाई हैं।उन्होंने ढेरों शुभकामनाएं दी साथ ही इस विनरशिप के बाद आगामी होने वाले दुबई के कार्यक्रम में भी आने का ऑफर आया है।

 इसी तरह से आरू साहू के स्पॉन्सर के रूप में उमेश साहू जो जिला सांसद प्रतिनिधि है जिनका धमतरी से मुम्बई तक ले जाकर पार्टिसिपेट कराने में विशेष योगदान रहा उनको भी काफी खुशी हुई।साथ ही वो भी उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिए। धमतरी से जो मुम्बई के लिए विदा करने आये थे उनका भी आभार व्यक्त किये दयाराम साहू ,बीथिका विश्वास ,मनीषा साहू ,विजय साहू,अवनेंद्र साहू  ,तमेश साहू ,आतिश साहू  ऋषभ यादव सहित साहू समाज के लोगों ने आरू साहू को विशेष शुभकामनाएं दी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने