Video: टोकन के लिए पहुंचे किसानों के बीच भगदड़, 17 घायल

 

वतन जायसवाल

रायपुर। धान खरीदी केंद्र में टोकन कटाने पहुंचे किसानों में भगदड़ मच गई। जिसमें 17 महिलाएं और बुजुर्ग गिर कर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गई थी।


 घटना बालोद जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र का है। 1 दिसंबर से होने वाली धान खरीदी के लिए टोकन देने का काम शुरू किया गया है। लेकिन प्रबंधक ने एक साथ 4 गांव के किसानों को बुला लिया था। जिससे दूर के किसान सुबह से ही आ गए थे और खरीदी केंद्र का गेट खुलने का इंतजार करने लगे थे। जिनमे बुजुर्ग  और महिलाएं भी शामिल है।

 तड़के से पहुंचे 4 गांव के किसान  गेट खुलते ही अंदर की और दौड़ पड़े तो कोई तार के घेरे को लांघ कर भीतर पहुंचने की जुगत करने लगे। इस वजह से भगदड़ मच गई और कई किसान गिर कर घायल हो गए। 

 बताया गया है खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने एक साथ 4 गांव के किसानों को टोकन लेने बुला लिया था जिस वजह से ऐसी भगदड़ की स्थिति निर्मित हुई है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने