पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाल सुरक्षा सप्ताह का विधिवत समापन, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिला पुलिस द्वारा 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत समापन शनिवार को गांधी मैदान में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि महापौर विजय देवांगन, कलेक्टर पीएस एल्मा, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद राजेंद्र शर्मा, राजेश पांडे, सुशीला तिवारी, विजय मोटवानी, श्यामा साहू आदि शामिल हुए।


 कार्यक्रम के शुभारंभ में 10वीं 12वीं के मेरिट में आए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि 7 दिनों तक यह आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी भ्रमण करवाएं ताकि  जानकारी उनको हो सके।


 महापौर विजय देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस द्वारा बच्चों को सभी प्रकार की जानकारी दीजिए दी जा रही है इससे पुलिस की अलग छवि बन रही है। नागरिकों के मन में पुलिस का भय कम हुआ है। कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है। सुरक्षा आज महत्वपूर्ण है यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है जिससे बच्चे सजग रह सके। अभिभावकों को भी सुरक्षित कैसे रहना है यह बताना चाहिए। आगे बढ़ने के लिए समय का प्रबंधन सही होना चाहिए। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि पुलिस का जनता के साथ रिश्ते मधुर होते जा रहे हैं। वह अपनी बात बेहिचक रख रहे हैं।राजेंद्र शर्मा ने कहा कि विपरीत समय में भी पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। आपके ऐसे जन आंदोलन को हमारा सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू ने भी संबोधित किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इस दौरान हुए रंगोली, खेलकूद, चित्रकला,निबंध आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, डीएसपी अरुण जोशी, सारिका वैद्य सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम संचालन कामिनी कौशिक ने किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने