गंगरेल से लौटते वक्त अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत,11 घायल

 

 रविवार रात पलारी के पास की घटना


भूपेंद्र साहू

धमतरी। धमतरी से लगे जिला बालोद के ग्राम पलारी के पास रविवार रात  पिकअप पलटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।हादसे में 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिनका ईलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग  केलाबाड़ी से पर्यटन स्थल गंगरेल में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आये हुए थे।लगभग रात 9 बजे वापस घर के लिए पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे तभी पलारी के पास करीब 10 बजे  पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बंसीलाल मेश्राम 50 वर्ष पिता बलीराम ग्राम चारभाठा को मृत घोषित कर दिया।11 घायल हो गए जिसमे प्रीति बाई क्षत्रीय 36 वर्ष, साक्षी यादव 17 वर्ष, शांति बाई 46 वर्ष, प्रभु डोंगरे50 वर्ष, दुर्गा बाई डोंगरे 45 वर्ष, दुर्गा पप्रसाद यादव 42 वर्ष,संतोष क्षत्री 42 वर्ष, रितेश साहू 36 वर्ष,  मिथलेश साहू 26 वर्ष, शामिल हैं।त्रिवेणी और सरोज क्षत्री को मामूली चोट आई है। सभी11 लोग  घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पेड़ से अनियंत्रित बाइक टकराई एक युवक की मौत 

ग्राम मारदापोटी थाना केरेगांव के पास अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने पर एक युवक की मौत हो गई एक घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडीपारा नरहरपुर निवासी सूरज कुमार नाविक 18 वर्ष पिता पवन मरादेव के वृंदावन होटल में काम करता था। रविवार को तबीयत खराब होने पर नरहरपुर निवासी सुधीर मानिकपुरी उसे लेने बाइक से पहुंचा। दोनों लगभग 4 बजे शाम को यहां से निकले और रात 9बजे के करीब मारदापोटी के पास पेड़ से बाइक टकरा गई। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सुधीर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने