व्यापारी संघ कुरुद का चुनाव 11 को ,दो पैनल से प्रत्याशी मैदान में ,मुकाबला रोमांचक होने के आसार

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।व्यापारी संघ कुरुद का चुनाव इस बार रोमांचक होने की संभावना है,जिसका कारण यह माना जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष ने इस बार भी अध्यक्ष बने रहने की ठान ली है तो वहीं दूसरे पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पैनल ने अपनी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए महेश केला प्रोपराइटर शीतल साड़ी सेल एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष अग्रवाल प्रोपराइटर सुभाष किराना स्टोर्स का नाम है ।इसी तरह दूसरे पैनल से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा और उपाध्यक्ष के लिए रवि चंद्राकर का नाम जानकारी में आया है। 

ज्ञात हो कि व्यापारी संघ के चुनाव की पूरी प्रक्रिया 8 दिसम्बर सुबह 10 से 12 तक नामांकन , 2 से 4 तक फार्म जमा करना, 9 दिसंबर को 10 से 12 बजे तक नाम वापसी और 1 बजे प्रत्याशी की घोषणा के बाद 11 दिसंबर शनिवार को 10 से 2 तक मतदान और उसी दिन शाम 5 बजे विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। मतदान का स्थान पुराना मंडी भवन कुरूद है। संघ के चुनाव अधिकारी किशोर चंद्राकर, रामकिशोर केला, शिवप्रताप ठाकुर, सोमू देवांगन, शरद पंडा, प्रकाश धीवर, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकबाल, राज सुखरामणी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने