मगरलोड उपचुनाव: भाजपा से देवराज देवांगन और कांग्रेस से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा

 


पवन निषाद

मगरलोड। नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में उप चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत मगरलोड वार्ड क्रमांक 11 में मुकेश साहू निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव में विजयी रहे। किंतु आकस्मिक निधन हो जाने से पद खाली था। उपचुनाव के लिए अब सरगर्मी तेज हो चुकी है। शुक्रवार को दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा ने 3 दिसंबर को राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय में नामांकन भरा। भाजपा प्रत्याशी देवराज देवांगन ने नामांकन फार्म तहसीलदार विवेक गोहिया को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,राष्ट्रीय भाजपा  किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, भाजपा जिला मंत्री नरेश सिन्हा,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू,पार्षद नरेश अग्रवाल, अशोक साहू,महामंत्री यवन साहू, नगर पंचायत सासंद प्रतिनिधि भवानी यादव,भीखम सेन, झामित सिन्हा, शांति देवागन,नन्दिनी सिन्हा, विदम चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू,उपाध्यक्ष विक्की साहू,नारायण साहू,गुलशन साहू,शशिकांत ध्रुव, विमल ध्रुव,जीवराखन साहू, मनोज सिन्हा,मंशा राम साहू,हेमंत सिन्हा,जीवन यदु, दीपचंद साहू, मुरली सिन्हा, यादराम देवांगन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


डीजे के धुन में कांग्रेस ने भरा नामांकन

वार्ड क्रमांक 11 में रिक्त पद के लिए कांग्रेस ने डीजे के धुन में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय में तहसीलदार विवेक गोहिया को नामांकन सौंपा । एक वार्ड के लिए कांग्रेस से सुरेश कुमार साहू और लेख नारायण साहू दोनों के पर्चा दाखिला किया । हालाकि पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी सुरेश साहू को घोषित किया है ।नामांकन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी,नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डिहू राम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा,  देवेंद्र साहू, कमलेश बंजारे, हिरवानी ठाकुर, खिलावन साहू, सुरेंद्र धनजय, डाकवर साहू,  चंदन बाफना   बिसहत साहू, पप्पू सोनी, दिलीप सोनी, हरीश साहू, जीवन साहू, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने