कुरुद कांग्रेसियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।रविवार को कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हुए उन्हें याद किया।तदुपरांत कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक रैली निकालकर वहां स्थित गांधी की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर उनके सिद्धांतो व विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। 

            ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम सभी उनके सिद्धांतो ,विचारों और देशहित में किये गए कार्यो को याद करते हुए उनके बताए गए मार्ग में चलने का संकल्प लेते है।वे सत्य ,प्रेम और अहिंसा की मूरत थे।उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया था।उनके विचार आज भी उतने ही महान हैं जितने क़ई वर्षों से है।उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।बापू का जीवन और शांति और अहिंसा का संदेश लोगो को प्रेरणा देता रहा है।

         इस अवसर पर अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,सभापति तारिणी चन्द्राकर,वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ल ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,सरपंच संघ जिला अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर ,रमेश पांडेय,जनपद सदस्य टिकेश्वरी मार्कण्डेय ,हेमन्त नवरंगे,पार्षद राघवेंद्र सोनी,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,चंद्रप्रकाश देवांगन ,भीखम यादव ,पंकज जोशी,सोहन कश्यप,उमेश कंडरा,  प्रदीप साहू,पप्पू शर्मा आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने