गांधी जी की शिक्षाएं व आदर्श हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है : रंजना साहू

 


विधायक एवं हटकेशर वार्ड के बूथ पालक रंजना साहू बुथ अध्यक्ष के घर मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं टीवी पर सुनी मोदी की मन की बात


धमतरी।संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सहृदय नमन करते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने हटकेशर वार्ड के बूथ क्रमांक 175 के बूथ अध्यक्ष जनक राम साहू के निवास पर गांधीजी की छाया चित्र पर माल्यार्पण किए एवं बुथ अध्यक्ष के निवास स्थान पर ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का श्रवण किये। विधायक ने सर्वप्रथम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं व आदर्श हमें  'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। संपूर्ण विश्व में त्याग, तपस्या, शांति, अहिंसा का अलख जगाने वाले आजादी के महानायक महात्मा गांधी थे, उन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल देश को ब्रिटिश हुकूमत की चंगुल से आजाद कराया बल्कि देश के पुनरुत्थान में अहम भूमिका निभाई थी। 

 विधायक रंजना साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बातों को सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री ने करोड़ों बच्चों को स्वच्छता एवं शिक्षा का संदेश दिए। उन्होंने साथ ही हमारी देश के नौजवानों व देशवासियों से कहा कि आज भारत में धीरे धीरे कर भ्रष्टाचार जो हमारे देश को खोखला कर रहे थे, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने, खत्म करना अति आवश्यक है, उसके लिए सत्य की राह पर चलकर कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करने से ही समाप्त कर सकते हैं। माननीय मोदी ने इसी लिए कर्तव्य सर्वोपरि का संदेश दिए। वहीं प्रकृति से प्रेम कर उसे सुरक्षित करते हुए उनका संरक्षण हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए, देश के समस्त जीव जंतुओं का संरक्षण कर उनका देखरेख करने का संकल्प हमें लेना होगा, जिससे हमारी प्रकृति एवं उन पर रहने वाले जीव जंतु सुरक्षित होंगे। मोदी ने भारतीय वैदिक परंपरा को पुनः देश में लाने के लिए की आवश्यकता बताई, क्योंकि भारत देश की वैदिक परंपरा व संस्कृति में बहुत शक्ति है। विधायक ने कोरोना संक्रमण के संबंध में यशस्वी प्रधानमंत्री के बातों को सुनकर कहा कि भारत देश कोरोना के नए वेब से लड़ रहे हैं, इसके लिए 15 से 18 वर्ष के युवा बच्चों को वैक्सीनेशन लगाया जा रहा है जिसमें लगभग साढ़े चार करोड़ लोगों के द्वारा वैक्सीनेशन लगाया गया, जो पूरे भारत में 60% है, जो सराहनीय है, जिससे युवाओं कि रक्षा में मदद मिलेगी। वहीं एक करोड़ लोगों ने बूस्टर डोज भी ले लिए हैं, कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है जो समस्त देशवासियों की अच्छी खबर है। साथ ही आज भी हमें स्वच्छता अभियान, ओकल फार लोकल, प्लास्टिक का उपयोग न करने, आत्म निर्भर भारत सशक्त भारत निर्माण करने एवं अपनी संपूर्ण सहभागिता देने देशवासियों से अपील किए। इस अवसर पर विधायक के साथ हटकेशर वार्ड़ में गांधी जी की पुण्यतिथि पर नमन करने एवं मन की बात सुनने प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष जनक लाल साहू, रितिका यादव, रेशमा शेख, गोपी साहू, नीलू रजक, संतोषी साहू, मीना साहू, जानिया बाई साहू, सीता बाई साहू, हीरो बाई निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने